आज “सुथार समाज सेवा संस्थान सांचौर ” अपने गौरव का बखान करते हुए बुलंदी की शिखा को छू रहा हैं, जिसकी स्थापना की कहानी कुछ इस तरह बयां कर रही हैं !
सांचौर में सुथार समाज के एक मंच की तलाश में कुछ माननीय सदस्यो ने एक बैठक रखी, जिसमे सभी सदस्यगणों नें सन 2001 में 6 अगस्त को तहसील मुख्यालय से 500 मीटर पश्चिम में पी.डब्ल्यू.डी. रोड़ पर शिलान्यास किया !
सुथार समाज के बंधुओ के योगदान एवं कार्यकारिणी सदस्यों की मेहनत से हम इस कद्र आगे बढे कि आज हम सांचौर जिला स्तर पर एक विशेष पहचान बनाये हुए अपने हौसले के साथ खड़े हैं !
“सुथार समाज सेवा संस्थान सांचौर ”
विशाल क्षेत्र का रूप धारण करके असीम शोभा से मंडित समाज की एकता का प्रतीक बनकर अपने पथ पर उन्नति की ओर अविरल अग्रसर है।
परम पूजनीय भगवान “श्री विश्वकर्मा जी महाराज” की असीम कृपा से संस्थान के प्रांगण में भव्य मंदिर का निर्माण किया !
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा जन जन की अपार श्रद्धा एवं भाव से हर्षोल्लास के साथ हुई !
समारोह में समाज, संतो और विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी नें सदस्यों के दिल में उत्साह भर दिया !
मंदिर के साथ ही संस्थान के द्वारा यहाँ जनसभा एवं सामाजिक सम्मेलन के लिए एक विशाल भवन भी निर्मित हैं जिसमे, समाज के विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन होता हैं एवं ठहरने के लिये कई कमरे भी बने हुए है जिसमे समाज के दूर दराज से आये मेहमान विश्राम कर सकते हैं !
रसोईघर, गुशलखाना, बाथरूम और खाने-पीने तथा सोने की सभी सुविधा से परिपूर्ण हैं !
जीव दया के रूप में एक विशाल चबूतरा बनाया गया है जिस पर पक्षियों की आवाजाही एवं आवाजे समाज की एकानता को दूर करती है।
हमारे कार्यकारिणी सदस्यो के पदो में बढोतरी होने के कारण समाज द्वारा अलग अलग पदभार दिया गया है जो आप हमारे “कार्यकारिणी” पेज पर जाकर सम्पर्क कर सकते हैं !
हमारा ओनलाइन पता
हमारा इमेल पता : sutharsamajsanchore@gmail.com
हमारी वेबसाईट : www.sutharsamajsanchore.com
हमारा फेसबुक पेज : @sutharsamajsanchore
स्थान :- सुथार समाज सेवा संस्थान , पी. डब्ल्यू.डी. रोड सांचौर - 343041





